आखिर क्यों बोले बाबू सिंह कुशवाहा चुनाव प्रचार के दौरान बोले संविधान खतरे में है ?

बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर में चुनाव प्रचार कर रहे।

May 19, 2024 - 16:31
May 18, 2025 - 21:45
 0
आखिर क्यों बोले बाबू सिंह कुशवाहा चुनाव प्रचार के दौरान बोले संविधान खतरे में है ?

जौनपुर - INDC Network : जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की तरफ से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा को इंडिया गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी बनाया गया है। बाबू सिंह कुशवाहा जोर शोर से अपना चुनाव प्रचार लोकसभा क्षेत्र जौनपुर में कर रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान जब बाबू सिंह कुशवाहा नुक्कड़ सभाएं करते है तो ज्यादातर संविधान के ऊपर जोर दे रहे बाबू सिंह कुशवाहा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान को खत्म करना चाहते है। और इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है। बाबू सिंह कुशवाहा बोले कि एक तरफ इंडिया गठबंधन है जो संविधान को बचाना चाहता है और एक तरफ भाजपा और उसके सहयोगी दल है जो संविधान को खत्म करना चाहते है। जनता से बाबू सिंह कुशवाहा बोले यदि आप सभी को संविधान बचाना है तो अबकी 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को वोट दें और मुझे लोकसभा क्षेत्र जौनपुर से विजयी बनायें। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भी अपनी जनसभाओं के दौरान संविधान को बचाने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement Banner

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी अपनी जनसभा के दौरान बोले कि प्रधानमन्त्री मोदी समेत भाजपा संविधान की किताब को फाड़कर फेकना चाहती है। राहुल गाँधी के साथ अखिलेश यादव भी अपनी जनसभाओं के दौरान संविधान पर जोर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश यादव जनसभा के दौरान बोलते हैं कि अबकी बार पी.डी.ए. सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी कहा कि भाजपा चुनाव हार नहीं रही भाजपा चुनाव हार चुकी है भाजपा वाले 400 पार का नारा भूल चुके है। इसी तरह बाबू सिंह कुशवाहा चुनाव प्रचार के दौरान महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं। क्या लग रहा है आपको बाबू सिंह कुशवाहा लोकसभा चुनाव 2024 जौनपुर से जीत सकते है या नहीं ?

INDC Network Poster

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !