लोकसभा चुनाव : छह राज्यों की आठ लोकसभा सीटों की ईवीएम चेक की जाएगी।

लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम पर नेताओं और जनता द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने छह राज्यों की आठ लोकसभा सीटों की ईवीएम की जांच की स्वीकृति दी है। इन आठ सीटों में तीन बीजेपी, दो कांग्रेस, और तीन अन्य पार्टियों के खाते में गई थीं।

Jun 22, 2024 - 02:21
Sep 28, 2024 - 17:21
 0
लोकसभा चुनाव : छह राज्यों की आठ लोकसभा सीटों की ईवीएम चेक की जाएगी।

INDC Network : लोकसभा चुनाव के दौरान नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं, लेकिन इस बीच ईवीएम भी आरोपों का सामना करती है। ईवीएम पर न केवल नेता, बल्कि जनता भी आरोप लगाती है। केवल इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया इन सभी आरोपों को खारिज करता है। ईवीएम पर संदेह के चलते, छह राज्यों के आठ उम्मीदवारों ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से ईवीएम की दोबारा जांच कराने की मांग की थी, जिसके बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने ईवीएम को चेक करने की स्वीकृति दे दी है।

अब, छह राज्यों की आठ लोकसभा सीटों की ईवीएम चेक की जाएगी। हरियाणा की दो सीटों की ईवीएम चेक होगी, और तमिलनाडु की भी दो सीटों पर ईवीएम चेक की जाएगी। इसके अलावा, इस लिस्ट में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इन आठ सीटों में से तीन सीटें बीजेपी के खाते में, दो सीटें कांग्रेस के खाते में और तीन सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गई थीं। चुनावों के बाद आठ उम्मीदवारों ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई थी, जिसके बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने ईवीएम चेकिंग को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !