वायरल वीडियो: किशोर ने बार-बार बदलकर फर्जी मतदान किया,पुलिस ने जमानत दे दी

वायरल वीडियो में किशोर ने एक से अधिक बार मतदान किया, वीडियो एडिट किया गया। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया। मामले में जांच जारी है।

May 21, 2024 - 13:50
May 18, 2025 - 21:46
 0
वायरल वीडियो: किशोर ने बार-बार बदलकर फर्जी मतदान किया,पुलिस ने जमानत दे दी

INDC Network : एटा/फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के अलीगंज विधानसभा स्थित एक बूथ से ईवीएम से वोट डालते वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। सोमवार को थाना नयागांव पुलिस ने किशोर को जमानत दे दी गई। रविवार की रात को मामले में एआरओ ने अज्ञात के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Advertisement Banner

वायरल वीडियो को लेकर काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि वोट डालते समय किशोर ने कपड़े भी बदले थे। वीडियो को एडिट भी किया गया है। मामले की जांच एसओ रीतेश ठाकुर कर रहे है। बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। इसमें एक किशोर एक बार नहीं कई बारबूथ पर पहुंचकर मतदान कर रहा है और वीडियो भी बना रहा था। सपा के राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

INDC Network Poster

एआरओ ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में किशोर खिरिया पवारान का निकला। उसे पकड़कर पुलिस ने कार्रवाई की है। सीओ सुधांशु का कहना है कि विधिनुसार मामले में कार्रवाई की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !