मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए। 42,000 से अधिक पड़ जल्द खाली होंगें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 42,000 खाली पड़े होमगार्ड पदों पर दो चरणों में भर्ती पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सेवा कर रहे होमगार्ड्स को 'आपदा मित्र' का प्रशिक्षण देने और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर नियमावली तैयार करने पर जोर दिया है। वर्तमान में प्रदेश में 76,000 से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड हैं, जिनमें से प्रतिवर्ष लगभग 4,000 सेवा निवृत्त हो रहे हैं। 2033 तक 42,000 से अधिक होमगार्ड सेवा निवृत्त हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए कहा है।

INDC Network : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड के खाली पड़े 42,000 पदों पर दो चरणों में भर्ती पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान में सेवा कर रहे होमगार्ड्स को 'आपदा मित्र' का प्रशिक्षण दिया जाए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में होमगार्ड विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए ये बातें कहीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से तैनात 'आपदा मित्र' के रूप में हमारे पास पहले से ही कुशल मैनपॉवर है, जिनका सदुपयोग किया जाना चाहिए। 'आपदा मित्रों' को प्रशिक्षण देकर उन्हें होमगार्ड के रूप में सेवा देने का अवसर दिया जाना चाहिए। इसके लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित कर विविध पहलुओं पर विचार करते हुए नियमावली तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चाहे कानून व्यवस्था का मामला हो या आपदा के समय जन सामान्य की सहायता का, होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हमेशा अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है। उनकी सेवा भावना सराहनीय है और उन्होंने विभिन्न राज्यों में भी उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड की शारीरिक फिटनेस के लिए उनकी साप्ताहिक ड्रिल भी कराई जानी चाहिए।
हमारे Whatsapp Channel को अभी फॉलो करें - https://whatsapp.com/channel/0029Va9UpaY2UPBC6oMYZj2Q हमारे Youtube Channel को अभी सब्सक्राइब करें - https://www.youtube.com/@indcnetwork/
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में 76,000 से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं, जिनमें से लगभग 75,000 ड्यूटी पर तैनात हैं। इनमें से प्रतिवर्ष लगभग 4,000 होमगार्ड सेवा निवृत्त हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2033 तक 42,000 से अधिक होमगार्ड सेवा निवृत्त हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी कर ली जानी चाहिए। इसके लिए दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड की तैनाती का लक्ष्य रखते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
What's Your Reaction?






