BCCI ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को बनाया जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। समिति में कृष्णा दास, राकेश पटेल और एन. अर्जुन यादव को भी शामिल किया गया है। पांचवें सदस्य की नियुक्ति बाद में की जाएगी।