नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला कल, ₹10 हजार के निजी मुचलके को दी चुनौती
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें शांति बनाए रखने के लिए ₹10,000 का निजी मुचलका और एक जमानतदार देने को कहा गया था। 22 अक्टूबर को सुनवाई के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत 23 अक्टूबर को आदेश सुनाएगी।