Jio का 10 हजार रुपये वाला 3 साल का प्लान लॉन्च, रोज 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G समेत मिलेंगे कई फायदे
रिलायंस जियो ने 10,000 रुपये की कीमत वाला तीन साल की वैधता का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे। इसके अलावा JioHotstar, Canva Pro Lite और 50GB क्लाउड स्टोरेज का लाभ भी दिया जाएगा।