यूपी के युवाओं को बड़ी सौगात, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि इसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी।
उत्तर प्रदेश में 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। सरकार ने सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और मातृत्व अवकाश समेत कई घोषणाएं की हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को फर्रुखाबाद के दौरे पर आएंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल डबरी से बदलकर पुलिस लाइन कर दिया गया है।
अमृतपुर कस्बे में मंगलवार सुबह करीब तीन घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से किसानों को राहत मिली। वहीं जलभराव, गंदगी और कीचड़ के कारण राहगीरों व बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते बाजार में भी सन्नाटा देखने को मिला।
हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की शामली में गोली मारकर हत्या के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कथित गोगी गैंग का नाम उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख व्यक्ति के नाम से मिलता-जुलता बताते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।
फर्रुखाबाद निवासी रामतीर्थ सिंह सूरत में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों ने कारोबारी पर आशंका जताते हुए पुलिस से जांच और सकुशल बरामदगी की मांग की है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किए गए “स्कूल ठीक करो” अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति को सामने लाना और शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार की मांग को मजबूती देना है। अभियान के तहत स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की बात कही गई है।
फर्रुखाबाद जिले में गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई गांवों में पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि सड़क संपर्क बाधित होने और कटान की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।