बिहार में JDU का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह और नीलम देवी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई MLC चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के बाद की गई। पार्टी ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की है।