क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान, पुर्तगाल के लिए 23 साल का सफर होगा खत्म
दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम से संन्यास लेने का ऐलान किया है। नवंबर 2026 के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के बाद वह देश के लिए नहीं खेलेंगे। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने 23 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 234 मैच खेले और 146 गोल किए।