पंजाब में नशे के मुद्दे पर अमित शाह और भगवंत मान आमने-सामने, गुजरात पोर्ट का जिक्र कर CM ने घेरा
पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। अमित शाह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर नशा तस्करी रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। वहीं, भगवंत मान ने गुजरात के कांडला पोर्ट पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़े जाने का हवाला देकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।