जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती: धरती पर बसा स्वर्ग
भारत की प्राकृतिक सुंदरता की बात हो और जम्मू-कश्मीर का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं। ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे मैदान, झीलों में तैरती शिकारे, देवदार के घने जंगल और घाटियों में बिखरी फूलों की रंगीन छटा जम्मू-कश्मीर को देश के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में शामिल करती है। अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता के कारण कश्मीर को लंबे समय से ‘धरती का स्वर्ग’ कहा जाता है।