Loading...
World News

मिशिगन से अब्दुल अल सैयद ने रचा इतिहास, अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने

अमेरिका के मिशिगन राज्य से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने सीनेट चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बने हैं। चुनाव के बाद उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर भी तंज कसा।
Share:
मिशिगन से अब्दुल अल सैयद ने रचा इतिहास, अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने
Abdul El Sayed Michigan Election
Read in your preferred language.

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ वह अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बन गए हैं। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व सांसद माइक रोजर्स को हराया।

अब्दुल अल सैयद का पूरा नाम अब्दुलरहमान मोहम्मद अल-सैयद है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1984 को अमेरिका के मिशिगन राज्य में हुआ था। उनके माता-पिता मिस्र से आकर अमेरिका में बसे थे। उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक हेल्थ में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।

राजनीति में आने से पहले वह डेट्रॉइट के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक रह चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी मुस्लिम पहचान और राजनीतिक विचारों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस ने उन पर निशाना साधा था। जीत के बाद अब्दुल अल सैयद ने अपने संबोधन में दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जनवरी में शपथ के बाद ट्रंप उन्हें 'सीनेटर' कहकर बुला सकते हैं।