Loading...
India

3 सितंबर को फर्रुखाबाद आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वे; पुलिस लाइन में बांटेंगे राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को फर्रुखाबाद के दौरे पर आएंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल डबरी से बदलकर पुलिस लाइन कर दिया गया है।
Share:
3 सितंबर को फर्रुखाबाद आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वे; पुलिस लाइन में बांटेंगे राहत सामग्री
योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर
Read in your preferred language.
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 3 सितंबर को फर्रुखाबाद के दौरे पर आएंगे। जिले में हाल में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वे फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें राहत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, हेलीपैड और राहत शिविर से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बारिश के कारण बदला कार्यक्रम स्थल : मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले राजेपुर क्षेत्र के डबरी गांव में प्रस्तावित था। इसके लिए प्रशासन ने वहां सभा स्थल और हेलीपैड की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। लेकिन मंगलवार को हुई बारिश के बाद मैदान में पानी भरने और दलदल की स्थिति बनने के कारण कार्यक्रम स्थल बदलने का फैसला किया गया। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फतेहगढ़ पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने वहां तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
 
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वे : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर के जरिए फर्रुखाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद वे जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। फर्रुखाबाद में गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहत शिविर में प्रभावितों को बांटेंगे सामग्री : हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री फतेहगढ़ पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जान सकते हैं। प्रशासन की ओर से राहत सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को तैयार रखा जा रहा है। करीब 50 मिनट फर्रुखाबाद में रहेंगे CM योगी : प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री करीब 50 मिनट फर्रुखाबाद में रहेंगे। वे लगभग 11:30 बजे फतेहगढ़ पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद राहत शिविर में करीब 30 मिनट तक राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वापस लखनऊ रवाना होंगे। 

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी : मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। प्रवेश और निकास मार्गों पर चेकिंग के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रकाश और संचार व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने परखी तैयारियां : मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ जिले में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की जा सके।