Loading...
India

फर्रुखाबाद में डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य बने तथागत सामाजिक समिति (TSS) के प्रदेश मीडिया प्रभारी

तथागत सामाजिक समिति ने डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र शाक्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी।
Share:
फर्रुखाबाद में डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य बने तथागत सामाजिक समिति (TSS) के प्रदेश मीडिया प्रभारी
धर्मवीर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए तथागत सामाजिक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी
Read in your preferred language.
INDC Network : फर्रुखाबाद में तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने संगठन के विस्तार और मीडिया गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। समिति के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र शाक्य ने आवास विकास, फर्रुखाबाद स्थित अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य को पदोन्नति देकर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस दौरान उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी गई।

नियुक्ति पत्र TSS कोर कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ एवं पूर्व अध्यापिका हिमलेश शाक्य तथा श्रीमती अनुपम शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

समिति पदाधिकारियों ने डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन के सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को प्रदेश स्तर पर व्यापक रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र शाक्य और TSS की कोर कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को समाज तक पहुंचाने तथा सामाजिक एकता और सेवा के अभियानों को मजबूती देने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

वहीं, समिति ने प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत कई मंडल और जिला अध्यक्षों की भी नियुक्तियां की हैं। रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष, जबकि ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य को सीतापुर, उमाशंकर कुशवाहा को प्रयागराज, अजय शाक्य को आजमगढ़, सोनपाल मौर्य को पीलीभीत, अजीत मौर्य को जौनपुर, पवन शाक्य को मैनपुरी और अमित शाक्य को कन्नौज जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।