एलन मस्क ने 2010 में अमेरिका के अलबामा स्थित South Bay Communities Alliance (SBCA) Hurricane Response Center के लिए एक सोलर पावर सिस्टम को फंड किया था। 25 किलोवाट क्षमता वाले इस सिस्टम में 108 फोटोवोल्टिक पैनल और बैटरी बैकअप शामिल था। इसका उद्देश्य आपदा के दौरान आसपास का बिजली ग्रिड बंद होने पर भी केंद्र को बिजली उपलब्ध कराना था।
इस परियोजना को मस्क फाउंडेशन ने फंड किया था, जबकि SolarCity ने सिस्टम को दान और इंस्टॉल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम केंद्र की करीब 90% से 100% बिजली जरूरत पूरी करने के लिए डिजाइन किया गया था। यह परियोजना उस समय सामने आई जब Coden समुदाय Hurricane Katrina और Deepwater Horizon oil spill के प्रभावों से उबर रहा था।