पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि जनपद में एंड्रॉयड मोबाइल गुम होने की शिकायतों के आधार पर सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की थी। लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने 151 मोबाइल फोन बरामद किए।X Post
मोबाइल बरामद होने के बाद संबंधित शिकायतकर्ताओं को सूचना देकर पुलिस लाइन सभागार बुलाया गया। आधार कार्ड से पहचान की पुष्टि करने के बाद उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस कर दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
पुलिस के अनुसार, खोए हुए मोबाइल फोन को हासिल करने के लिए पुलिस लाइन सभागार के पास सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। मोबाइल धारकों की लाइन लगी रही और सत्यापन के बाद बारी-बारी से उनके मोबाइल वापस किए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन चोरी या गुम हो गए थे। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।