उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सुनीता नाम की महिला ने अपने पति मयंक को एक दूसरी महिला के साथ कार में देखा। इसके बाद उसने कार में मौजूद महिला को बाहर निकालने की कोशिश की और पति का विरोध किया।
शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान मयंक ने कार चला दी। इस दौरान सुनीता कार के बोनट पर लटक गई। महिला ने आरोप लगाया कि कार कई किलोमीटर तक चलती रही और उसे जान से मारने की कोशिश की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि कार को दो बार डिवाइडर से टकराया गया। बाद में आसपास मौजूद लोगों ने कार रुकवाई।
घटना के बाद सुनीता ने लोहिया नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मेरठ पुलिस के अनुसार, मामले में मयंक और उसके साथ मौजूद महिला माही को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।