Loading...
India

मिर्जापुर में कीचड़ में फंसी BJP विधायक की कार, ट्रैक्टर से निकाला गया बाहर

मिर्जापुर के अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा की कार कीचड़ में फंस गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से वाहन को बाहर निकाला।
Share:
मिर्जापुर में कीचड़ में फंसी BJP विधायक की कार, ट्रैक्टर से निकाला गया बाहर
अंडरपास में फंसी BJP विधायक की कार
Read in your preferred language.
INDC Network : मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार को उस समय स्थिति चर्चा में आ गई, जब नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा की कार अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में कीचड़ और मलबे के बीच फंस गई। विधायक क्षेत्र भ्रमण के बाद लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी कार अंडरपास में दलदल जैसी स्थिति में फंस गई। 
कार को निकालने के लिए चालक ने काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन पहिए कीचड़ में धंसते चले गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद ली गई और ट्रैक्टर बुलाकर रस्सी के सहारे कार को खींचकर बाहर निकाला गया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। 
YouTube Video

जानकारी के मुताबिक, कार बाहर निकलने के बाद उसका पिछला टायर फटा हुआ मिला। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने बताया कि पत्थर की वजह से टायर फट गया था, जिसके बाद वाहन को ट्रैक्टर से बाहर निकलवाना पड़ा। 

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश और जलभराव के कारण अकोढ़ी रेलवे अंडरपास में लंबे समय से पानी, कीचड़ और मलबे की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद कर्णावती नदी में आई बाढ़ के कारण अंडरपास करीब एक महीने तक प्रभावित रहा। आसपास के करीब 15 गांवों के लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। 
ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से पानी और मलबा हटाकर रास्ता खोलने की कोशिश की थी, लेकिन पूरी तरह सफाई नहीं होने के कारण अंडरपास में कीचड़ की समस्या बनी रही। विधायक की कार फंसने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद अंडरपास की स्थिति एक बार फिर चर्चा में है।