पेरिस, 23 अक्टूबर 2026। फ्रांस की राजधानी पेरिस के पश्चिम में स्थित यवेलीन क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है। ट्रैप और ला वेरिएर इलाकों में हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फ्रांसीसी अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध ने एक वाहन से कई स्थानों पर लोगों पर गोलीबारी की। ट्रैप के मेयर अली रबेह ने बताया कि हमलावर कथित तौर पर लोगों को बेतरतीब ढंग से निशाना बना रहा था। घायलों में एक 12 वर्षीय बच्ची भी शामिल है।
फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक अभियोजक कार्यालय ने जांच की निगरानी शुरू की है।
जांच एजेंसियां घटना के पीछे की वजह का पता लगा रही हैं। संभावित आतंकवादी या नस्लीय रूप से प्रेरित हमले की आशंका सहित विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे का वास्तविक मकसद अभी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है।