बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना में पार्टी की उम्मीदवार दिव्या ज्योति के नामांकन के दौरान नीरज कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर नीरज कुमार यह दावा कर रहे हैं कि उन्हें नीतीश कुमार का समर्थन प्राप्त है, तो नीतीश कुमार कैमरे के सामने आकर उनके समर्थन में बयान जारी करें। किशोर ने कहा कि ऐसा होने पर जन सुराज पटना स्नातक सीट से अपने उम्मीदवार अनुज सिंह की उम्मीदवारी वापस लेने के लिए तैयार है।
पटना स्नातक सीट पर JDU ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज ने अनुज कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। चुनाव 23 अक्टूबर को होना है और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।