प्रशांत शाक्य, जागेश्वर सिंह शाक्य और ऊषा देवी के पुत्र हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। उनके चयन से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
अप्रेंटिसशिप के साथ जारी रखी परीक्षा की तैयारी
प्रशांत शाक्य ने पुणे स्थित ARDE (DRDO) में अपने अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम के दौरान भी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं और स्वाध्याय (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से पढ़ाई की। निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ उन्होंने यह सफलता हासिल की।
प्रशांत ने अगस्त 2024 में अपना पदभार संभाला था। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
TSS पदाधिकारियों ने पहुंचकर दी बधाई
सम्मान समारोह में TSS के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र शाक्य और संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य प्रशांत शाक्य के निवास पर पहुंचे। सभी ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रामवीर शाक्य जिला महासचिव, राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष, संतोष कुमार शाक्य जिला सचिव, राजीव कुमार शाक्य जिला संरक्षक, अंचल सिंह कुशवाहा जिला ऑडिटर, डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य प्रदेश मीडिया प्रभारी, हिमलेश शाक्य पूर्व अध्यापिका एवं जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ, शकुंतला देवी जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुधीर कुमार कुशवाहा जिला सचिव, जागेश्वर सिंह शाक्य, घनश्याम शाक्य जिला सचिव, महावीर सिंह शाक्य जिला उपाध्यक्ष, एमके शाक्य, अरविंद कुमार शाक्य, सत्य प्रकाश शाक्य, रामेश्वर सिंह शाक्य, प्रवेश शाक्य जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ TSS, दीपक शाक्य नगर अध्यक्ष, कालीचरन शाक्य, महेंद्र सिंह शाक्य पेंटर, हेमंत कुमार शाक्य और नरेंद्र शाक्य जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशांत शाक्य की इस सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।