रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आंध्र प्रदेश में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने के लिए ₹1 लाख करोड़ के निवेश की योजना की घोषणा की है। रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत एम. अंबानी ने 2 अक्टूबर को मदनपल्ले में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी।
कंपनी के अनुसार, प्रस्तावित परियोजनाओं से 3 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही, आने वाले दशकों में आंध्र प्रदेश को करीब ₹60,000 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान जताया गया है। यह पहल कृषि क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन से जोड़ने पर केंद्रित है।
रिलायंस ने किसानों के लिए तकनीक आधारित प्रशिक्षण की भी बात कही है। कंपनी के मुताबिक, Jio के जरिए गांवों में वर्चुअल क्लासरूम और भारतीय भाषाओं में प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध कराने की योजना है।