Loading...
India

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 4 की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई।
Share:
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 4 की मौत
पिकअप
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हलियापुर थाना क्षेत्र में करीब 79.6 किलोमीटर के पास शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस पंचकूला/चंडीगढ़ से शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर उनके गृह क्षेत्र देवरिया जा रही थी। इसी दौरान अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास एंबुलेंस की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे में एंबुलेंस चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों में शहीद के परिवार के सदस्य और एक अन्य व्यक्ति शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराने और मृतकों के परिवारों से संवाद कर हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए।