Loading...
India

उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कम होने पर CM योगी ने जताई चिंता, बताई ये वजह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं हैं। उन्होंने इसकी वजह पंचायत और विधानसभा की अलग-अलग मतदाता सूचियों को लेकर पैदा हुआ भ्रम बताया। बीजेपी ने मतदाता जोड़ो अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
Share:
उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कम होने पर CM योगी ने जताई चिंता, बताई ये वजह
Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि प्रदेश में करीब 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम विधानसभा की वोटर लिस्ट में कम हो गए हैं। इसको लेकर उन्होंने चिंता जताई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, SIR प्रक्रिया के दौरान पंचायत चुनाव की मतदाता सूची भी तैयार हो रही थी। ऐसे में कई लोगों को लगा कि पंचायत और विधानसभा चुनाव की एक ही वोटर लिस्ट होती है। इसी भ्रम के चलते कई लोगों ने पंचायत की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया, लेकिन विधानसभा की वोटर लिस्ट में नाम नहीं जुड़ पाया।

सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को पंचायत और विधानसभा की अलग-अलग मतदाता सूचियों के बारे में ठीक से समझा नहीं पाए। अब पार्टी ने छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए राज्यव्यापी 'मतदाता जोड़ो अभियान' शुरू करने का फैसला किया है।

इस अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करेंगे। जिन पात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं होंगे, उनके फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। वहीं, नाम या पते में बदलाव के लिए फॉर्म-8 की मदद ली जाएगी।

इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के दावे पर सवाल करते हुए कहा कि 1.27 करोड़ वोटरों के नाम हटने की जानकारी उन्हें कैसे मिली। उन्होंने इसे समाज में डर फैलाने की कोशिश बताया।

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का मुद्दा अब बीजेपी और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बन गया है।