Loading...
Entertainment

‘रामायण’ का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर की एक्टिंग पर उठे सवाल, म्यूजिक और VFX की तारीफ

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ की अमेरिका में हुई स्क्रीनिंग के बाद पहला रिव्यू सामने आया है। दर्शक ने फिल्म की कहानी, संगीत और VFX की तारीफ की, लेकिन अंग्रेजी डबिंग और कुछ एक्शन दृश्यों पर सवाल उठाए।
Share:
‘रामायण’ का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर कपूर की एक्टिंग पर उठे सवाल, म्यूजिक और VFX की तारीफ
Ranveer Kapoor
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की अमेरिका में हुई विशेष स्क्रीनिंग के बाद एक दर्शक का शुरुआती रिव्यू सामने आया है।

अमेरिका में रहने वाली प्रिया मैथ्यू ने सोशल मीडिया पर फिल्म देखने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म ज्यादातर पसंद आई और इसकी कहानी ने उन्हें भावुक भी किया। उन्होंने एआर रहमान के संगीत की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय संगीत उन्हें हांस जिमर के स्कोर से ज्यादा पसंद आया।

हालांकि, प्रिया को फिल्म की अंग्रेजी डबिंग पसंद नहीं आई। उनका कहना था कि वह फिल्म को मूल हिंदी भाषा में देखना पसंद करतीं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ एक्शन दृश्य ऐसे लगे, जैसे उनमें AI का इस्तेमाल हुआ हो, जबकि फिल्म के VFX उन्हें प्रभावशाली लगे।

प्रिया ने फिल्म की तुलना ‘RRR’ से करते हुए कहा कि उन्हें कहानी, अभिनय, संगीत और निर्देशन के मामले में ‘RRR’ बेहतर लगी। उन्होंने रणबीर कपूर की कास्टिंग पर भी अपनी व्यक्तिगत राय रखी। यह उनकी शुरुआती प्रतिक्रिया है, पूरी फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की राय रिलीज के बाद और स्पष्ट होगी।