3 सितंबर को फर्रुखाबाद आएंगे CM योगी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वे; पुलिस लाइन में बांटेंगे राहत सामग्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर को फर्रुखाबाद के दौरे पर आएंगे। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल डबरी से बदलकर पुलिस लाइन कर दिया गया है।