फर्रुखाबाद में 4 अक्टूबर को होगा सद्भावना सम्मेलन, सामाजिक एकता और भाईचारे पर रहेगा जोर
सद्भावना मंच फर्रुखाबाद की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को नव भारत सभा भवन में सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सामाजिक एकता, आपसी प्रेम-मोहब्बत और भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा होगी।