पाकिस्तान में LPG सिलेंडर के दाम ₹8,200 तक पहुंचे, ईरान बॉर्डर बंद होने से गैस संकट गहराया
पाकिस्तान और ईरान के बीच सीमा बंद होने से LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है। गैस सिलेंडर की कीमत 4,500 से बढ़कर कुछ शहरों में 8,200 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई है। इससे आम लोगों और कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।