यूपी: पीलीभीत वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, दो SDM और कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद दो एसडीएम और एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में कुछ EPIC नंबर दर्ज करने पर दूसरे मतदाता का विवरण सामने आने की शिकायत सही पाई गई।