अधिकारी की मेज पर छोड़े आवारा कुत्ते, महाराष्ट्र के नासिक का पूरा मामला समझिए
महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत के मुख्याधिकारी की मेज पर आवारा कुत्तों के पिल्ले छोड़ दिए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।