अखिलेश यादव के साथ दिखे योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान, सियासी चर्चाएं तेज
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के नामांकन के दौरान योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अखिलेश यादव और सपा नेताओं के साथ तस्वीर सामने आई। तस्वीर के बाद बीजेपी के भीतर संभावित क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।