बाबू सिंह कुशवाह बोले जौनपुर में लोगों को ये लोग लालच दे रहे हैं। देखिए पूरी खबर ....

लोकसभा जौनपुर में ये लोग जनता को लालच दे रहे

बाबू सिंह कुशवाह बोले जौनपुर में लोगों को ये लोग लालच दे रहे हैं। देखिए पूरी खबर ....

INDC Network : 23 मई 2024 को जौनपुर में इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी की जनसभा हुई जिसमें खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे और जनता को संबोधित किया। संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर फिर से निशाना साधा और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर से समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी बनाए गए हैं। अखिलेश यादव ने तो यह भी दावा किया है भाजपा नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन यूपी में 80 की 80 सीट जीत रहा है।

वही जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के जौनपुर से संयुक्त प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने 23 मई की जनसभा के बाद 24 मई को जनता से अपील की है कि जौनपुर की जनता ने कार्यक्रम को बहुत अच्छा संपन्न कराया है और बाबू सिंह कुशवाहा ने जनता से अपील की है कि 25 मई को छठवें चरण के दौरान साइकिल के सामने वाली बटन को दबाए और बाबू सिंह कुशवाहा को जीत दिलाएं। न ही किसी के बहकावे में आना है और न ही किसी के लालच में आना है। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कई लोगों ने जनता को भ्रम में डालने की कोशिश की है। जनता को लालच देने की कोशिश की है। जनता को नशे का लालच देने की कोशिश की है। बाबू सिंह कुशवाहा बोले की सभी मतदाताओं को किसी के भी लालच में नहीं आना है। और कुछ लोगों ने संविधान के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। उन सभी के खिलाफ वोट डालना है। और संविधान की सुरक्षा हेतु समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को वोट देना है।