
संकिसा स्तूप पर पूर्णिमा के दिन हिंदू पक्ष ने की पूजा-अर्चना, विषारी देवी मंदिर पर पर बोले महंत
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में पूर्णिमा के अवसर पर हिंदू पक्ष के संतों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विषारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अतुल दीक्षित और अविनाश सिंह ने मंदिर पर अपना दावा जताते हुए कहा कि इस संबंध में उनकी कानूनी लड़ाई अदालत में जारी है। उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शांति बनाए रखने की अपील भी की।


































































































