उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में छठ पूजा की कुछ झलक...... देखिए क्या है खास ?

फर्रुखाबाद छठ पूजा पर छठी मैया के भक्तों ने बड़े ही दिल से पूजा कर मैया को प्रसन्न किया। आज फर्रुखाबाद गंगा जी पर छठ पूजा की कुछ झलक...

Nov 7, 2024 - 19:11
Nov 7, 2024 - 19:56
 0
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में छठ पूजा की कुछ झलक...... देखिए क्या है खास ?
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में छठ पूजा की कुछ झलक...... देखिए क्या है खास ?

IINDC Network : फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में छठ पूजा की कुछ झलक...... देखिए क्या है खास ?

छठ पर्व : छइठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।

इसी तरह आज हमारे फर्रुखाबाद में छठ पूजा बढ़ ही धूम धाम से मनाई गई। जिसमें कई लोगों ने बड़े ही भक्ति भाव से पूजा की तथा छाती मैया को प्रसन्न किया। 

छठ पूजा के अन्य नाम : छइठ, छठ व्रत, छठ, छठी म‌इया की पूजा, रनबे माय पूजा, छठ पर्व, डाला छठ, सूर्य षष्ठी इन नामों से से छठ पूजा को जाना जाता है ।

अनुयाई : छठ पूजा करने वाले अनुयाई मैथिल, मगध, बंगाली, भोजपुरी भारतीय,भारतीय प्रवासी और नेपाली आदि लोग इस पूजा को करते है।

उद्देश्य : इस पूजा का उद्देश्य सर्वकामना अर्थात सबकी कामन को पूरी हो इस भाव को मन में रख कर इसका व्रत तथा पूजा की जाती है।

उत्सव : उपवास(बिना पानी के), नदियों या जल निकायों में डुबकी लगाना, पानी में खड़े होकर प्रार्थना करना, सूर्य को लंबे समय तक देखना और सूर्य को सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान 'प्रसाद' चढ़ाना शामिल हैं।

शुरुआत : ऐतिहासिक रूप से, मुंगेर सीता मनपत्थर (सीता चरण) सीताचरण मंदिर के लिए जाना जाता है जो मुंगेर में गंगा के बीच में एक शिलाखंड पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि माता सीता ने मुंगेर में छठ पर्व मनाया था। इसके बाद ही छठ महापर्व की शुरुआत हुई। इसीलिए मुंगेर और बेगूसराय में छठ महापर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

तिथि : दीपावली के छठे दिन से शुरू होने वाला छठ का पर्व चार दिनों तक चलता है। इन चारों दिन श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना करके वर्षभर सुखी, स्वस्थ और निरोगी होने की कामना करते हैं। चार दिनों के इस पर्व के पहले दिन घर की साफ-सफाई की जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Abhishek Chaturvedi Hello! My name is Abhishek Chaturvedi and I am from Farrukhabad (Uttar Pradesh), India. I am 20 years old. I am working in INDC Network News since last 1 months. My position in INDC Network Company is Chief Bureau, Farrukhabad (UP).