आजाद समाज पार्टी के फर्रुखाबाद से जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम ने आतिशबाजी खरीदने की अपील क्यों की ? देखिये पूरी खबर .....

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अपील की है कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद शांति और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असंवैधानिक टिप्पणी या विवाद से बचें। संविधान विरोधियों की हार के कारण संभावित तनाव से निपटने के लिए संयमित रहें। चुनाव परिणामों की खुशी मनाने के लिए 4 जून 2024 को जिला कार्यालय पर एकत्रित होने का आह्वान किया है।

Jun 3, 2024 - 18:07
May 18, 2025 - 21:49
 0
आजाद समाज पार्टी के फर्रुखाबाद से जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम ने आतिशबाजी खरीदने की अपील क्यों की ? देखिये पूरी खबर .....

INDC Network : आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गौतम ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से अपील की है कि "आजाद समाज पार्टी (का) व भीम आर्मी संगठन के अंतर्गत सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक गणों से विनम्र अनुरोध है कि कल दिनांक 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव से संबंधित जो भी रिजल्ट आते हैं उन सभी का हमे स्वागत करते हुए किसी जाति, धर्म, समुदाय, संगठन आदि पे कोई असंविधानिक टीका टिप्पणी नही करेंगे न ही किसी से कोई टांट बाजी करेंगे। शांति से रहेंगे। किसी के उकसाने पे उत्तेजित नही होना हैं। धैर्य बनाए रखना हैं। तथा किसी चौराहे वा बाजार में अनावश्यक बहस से बचना हैं। क्योंकि संविधान विरोधियों की बहुत बुरी हार होने वाली है। जिससे वो लोग झल्लाए वा क्रोध में होंगे। जिससे झगड़ा करके झगड़े को दूसरा रूप देने का कार्य कर सकते हैं। इसलिए आप सभी बच के रहे। सुरक्षित रहें।

Advertisement Banner

बाकी जैसा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश आएगा हम लोग उस आदेश के अनुसार झंडे में डंडा लगा के तैयार रहेंग जीत की खुशी मानने के लिए। कल हमारी प्रचंड जीत हो रही है। सभी भाई कल शाम को अपनी पहली स्वयं की मेहनत की प्रचंड जीत को दिवाली की तरह मनाएंगे। जीत के उपलक्ष्य में जिला बाराबंकी विधानसभा के समस्त पदाधिकारी गण सदस्य गण कार्यकर्ता गण 4/06/2024 को जिला कार्यालय केवाड़ी मोड़, सफेदाबाद में 3 और 4 बजे के बीच में उपस्थित होंगे सभी पदाधिकारी मिलकर के जीत की खुशी मनाएंगे पटाखे आतिशबाजी आज ही खरीद ले।"

INDC Network Poster

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !