बेंगलुरु सूटकेस मर्डर: पत्नी की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरे, फिर खुद किया खुलासा!
बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े सूटकेस में भर दिए। हत्या के बाद आरोपी पुणे भाग गया, लेकिन पुलिस ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे की वजह का खुलासा अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती जांच में आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है।

INDC Network : बेंगलुरु,कर्नाटक : बेंगलुरु के हुलिमावु इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां राकेश नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भर दिया। इस वीभत्स हत्याकांड के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया।
हत्या के बाद राकेश ने खुद मृतका के माता-पिता को फोन कर हत्या की जानकारी दी और अपना गुनाह कबूल किया। यह सुनते ही परिजन सकते में आ गए और तुरंत महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने बेंगलुरु की हलिमावु पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को पुणे में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद ली। हत्या के बाद राकेश पुणे भाग गया था। CDR के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। हलिमावु पुलिस ने पुणे पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुणे पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। अब उसे बेंगलुरु लाकर पूछताछ की जाएगी।
पति-पत्नी साथ रहते थे, वर्क फ्रॉम होम करते थे
पुलिस जांच में सामने आया है कि राकेश और उसकी पत्नी दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दोनों पिछले एक साल से दोड्डाकम्मानाहल्ली इलाके में रह रहे थे। दोनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे, लेकिन उनके बीच कुछ तनाव था। हत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस आपसी विवाद की आशंका जता रही है।
हत्या का कारण क्या? पुलिस करेगी गहराई से जांच
हलिमावु पुलिस अब इस हत्याकांड की पूरी तहकीकात करने में जुट गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या किस कारण हुई? क्या हत्या पूर्व नियोजित थी या गुस्से में की गई? क्या आरोपी ने किसी और की मदद ली थी? हत्या से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी?
पुलिस को उम्मीद है कि बेंगलुरु लाने के बाद आरोपी से पूछताछ में कई संपर्क और साजिश का खुलासा हो सकता है।
What's Your Reaction?






