BCCI की स्ट्राइक से पाकिस्तान क्रिकेट की रीढ़ टूटने की कगार पर
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच BCCI ने एशिया कप 2025 से टीम इंडिया को हटाने की तैयारी कर ली है। यदि ऐसा होता है, तो PCB को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह BCCI की पाकिस्तान क्रिकेट को अलग-थलग करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

INDC Network : क्रिकेट : भारत की स्ट्राइक अब क्रिकेट पर: एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया?
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव अब क्रिकेट के मैदान में भी उतरता दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप 2025 में भाग न लेने का फैसला किया है। इसकी वजह पाकिस्तान के गृह मंत्री और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी को माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या है BCCI का तर्क?
BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय टीम उस संस्था द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में नहीं खेल सकती, जिसकी अध्यक्षता पाकिस्तान का मंत्री कर रहा हो। साथ ही, BCCI पाकिस्तान क्रिकेट को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं देना चाहता। गौरतलब है कि भारत एशिया कप का होस्ट है, लेकिन पाकिस्तान की टीम भारत आने से कतरा रही है। ऐसे में टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
किसे होगा नुकसान? PCB पर क्या पड़ेगा असर?
टीम/संस्था | अनुमानित नुकसान |
---|---|
PCB | ₹200 करोड़ से ज्यादा |
ACC | ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू का नुकसान |
Sony Networks | $170 मिलियन डील प्रभावित हो सकती है |
बाकी टीमें | टूर्नामेंट रद्द होने से हिस्सेदारी घटेगी |
???? कैसे पाकिस्तान क्रिकेट को ठप्प कर सकता है BCCI?
1. ICC टूर्नामेंट में भारत-पाक मैचों से इंकार
भारत ICC से मांग कर सकता है कि पाकिस्तान के साथ लीग मैच न हो। इससे पाकिस्तान को व्यूअरशिप, स्पॉन्सरशिप और प्रतिस्पर्धा से वंचित रहना पड़ेगा।
2. भारत में PSL और पाकिस्तान मैचों का टेलीकास्ट बैन
BCCI देश की मीडिया कंपनियों को पाकिस्तान सुपर लीग और इंटरनेशनल मैचों के टेलीकास्ट से रोक सकता है।
3. PSL से जुड़े प्रोफेशनल्स का IPL में बैन
जो प्रोफेशनल PSL से जुड़े हैं उन्हें IPL या भारतीय क्रिकेट से दूर रखा जा सकता है — इससे PSL को तकनीकी नुकसान हो सकता है।
4. ICC रेवेन्यू में पाकिस्तान की हिस्सेदारी खत्म
BCCI ICC से कह सकता है कि भारत से होने वाली कमाई में से PCB को कोई हिस्सा न दिया जाए। फिलहाल भारत को 38.5% और पाकिस्तान को केवल 5.7% हिस्सा मिलता है।
अब तक BCCI ने क्या-क्या किया पाकिस्तान के खिलाफ?
कदम | वर्ष/घटना |
---|---|
बाइलैटरल सीरीज बंद | 2012 के बाद से भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई |
पाकिस्तान का दौरा बंद | 2008 मुंबई हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान नहीं दौरा किया |
न्यूट्रल वेन्यू | भारत और पाकिस्तान के मैच UAE जैसे देशों में हुए |
IPL में पाक खिलाड़ी बैन | IPL में 2008 के बाद से कोई पाक खिलाड़ी नहीं खेला |
What's Your Reaction?






