बस्ती में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला: जिस घर में था ड्राइवर, उसी की बेटी से की जबरन शादी, अब धर्म परिवर्तन का दबाव
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवती ने अपने पति अहमद रजा पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि अहमद रजा पहले उनके घर में ड्राइवर था, जिसने प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी की। शादी के बाद पति ने न केवल मानसिक और शारीरिक शोषण किया, बल्कि अब जबरन धर्म परिवर्तन और गौ मांस खाने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की मांग की है।

INDC Network : बस्ती, उत्तर प्रदेश : बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने बताया कि जमदाशाही गांव निवासी अहमद रजा पुत्र अब्दुल नईम पहले उनके घर में ड्राइवर था। वह आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था, लेकिन लोकलाज के डर से उसने परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी। युवती ने बताया कि फरवरी 2024 में एक दिन अहमद रजा ने चाकू की नोक पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने शादी का वादा किया।
युवती के माता-पिता ने इस शादी का विरोध किया, लेकिन समाज और दबाव के चलते उसकी शादी अहमद रजा से करवा दी गई। युवती को लगा कि शादी के बाद उसका जीवन सामान्य हो जाएगा, लेकिन असली मुसीबतें तो शादी के बाद शुरू हुईं।

शादी के बाद शुरू हुआ यातनाओं का दौर
युवती ने बताया कि शादी के बाद अहमद रजा का असली चेहरा सामने आ गया। वह आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं, अब वह रोजा रखने, नमाज पढ़ने और इस्लाम कबूल करने का दबाव डालने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो उसे मारा-पीटा गया और धमकाया गया।
पीड़िता के अनुसार, अहमद रजा ने उसे जबरन गौ मांस खाने के लिए भी मजबूर किया। युवती ने बताया कि वह लगातार प्रताड़ित होती रही, लेकिन जब हालात हद से ज्यादा बिगड़ गए, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
युवती की शिकायत पर पुलिस ने अहमद रजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बस्ती पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर कोई भी इस तरह की घटना का शिकार होता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






