बदायूं में मासूम का बलात्कार: महान दल की कड़ी मांग और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल, कुशवाहा और केशव देव के बीच हुई.....

महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य ने बदायूं में 8 वर्षीय बच्ची से बलात्कार की घटना पर प्रशासन की उदासीनता की निंदा की। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदेश महासचिव जे.पी. मौर्य और अन्य पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। महान दल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की है। प्रदेश प्रचार मंत्री कमल सैनी ने भाजपा और सपा नेताओं पर समाज के साथ अन्याय पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

Jun 18, 2024 - 11:16
May 18, 2025 - 21:56
 0
बदायूं में मासूम का बलात्कार: महान दल की कड़ी मांग और प्रशासन की उदासीनता पर सवाल, कुशवाहा और केशव देव के बीच हुई.....

INDC Network : बदायूं (उत्तर प्रदेश) :- महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफोर्म फेसबुक पर लिखते हुए कहा कि "थाना-कादरचौक जनपद-बदायू लोकसभा-ऑंवला निवासी श्रीराम मौर्य (परिवर्तित नाम) के अनुसार 14 जून 2024 को उनकी 8 वर्षीय भतीजी को खेत मे ले जाकर पड़ोस के गांव- मौसमपुर थाना- कादरचौक निवासी 40 वर्षीय 'वीरेश यादव' ने बलात्कार किया, खून से लतपथ बेहोश पड़ी मासूम को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया आरोपी इलाके का हिस्ट्रीसीटर है। पुलिस के शह पर अपराध करता रहता है। शायद इसीलिए प्रशासन ने अब तक उसे गिरफ्तार नहीं किया और प्रशासन ने पीड़ित परिवार को किसी तरह की आर्थिक मदद भी नहीं दिया महान दल के प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश श्री जे.पी. मौर्य, बदायूं प्रभारी श्री रामेंद्र शाक्य,जिलाध्यक्ष बदायूं श्री संजीव कुमार मौर्य कासगंज प्रभारी श्री अजीत कुमार मौर्य ने पीड़ित परिवार से मेडिकल कॉलेज जाकर मुलाकात किया और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया महान दल, जिला प्रशासन से मांग करता है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए, बाबा का बुलडोजर अगर जिंदा हो तो उसका भी इस्तेमाल किया जाए, साथ ही साथ पीड़ित परिवार को तत्काल कम से कम 25 लख रुपए आर्थिक मदद प्रदान किया जाये।"

Advertisement Banner

महान दल के प्रदेश प्रचार मंत्री कमल सैनी ने INDC Network से बात करते हुए समाजवादी पार्टी और भाजपा को निशाने पर लिया कमल सैनी ने भाजपा सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "शाक्य सैनी कुशवाहा मौर्य समाज के साथ घटना होने पर कहाँ गायब हो जाते हैं सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य.? ये सभी गुलाम नेता समाज के साथ हो रहे अन्याय पर चुपचाप मौन साधकर बैठे रहते हैं और अपने मालिकों के इशारे का इंतजार करते हैं.! समाज के लोगों ऑंख खोलकर देख लो, प्रदेश मे समाज के साथ कहीं भी कोई भी घटना घटती है तो महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री केशव देव मौर्य जी ही आवाज उठाते हैं और महान दल की ताकत के बलबूते प्रशासन को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए विवश करते हैं इसलिए हम सभी शाक्य सैनी कुशवाहा मौर्य समाज के लोगों को एकजुट होकर केवल महान दल को ही मजबूत करना चाहिए बिरादरी को विधायक सांसद मंत्री बनाना बंद कर देना चाहिए हम सभी को विश्वास है कि जनपद बदायूं कि इस जघन्य बलात्कार की घटना, श्रीराम मौर्य (परिवर्तित नाम) की मासूम बच्ची का बलात्कार करने वाले 40 वर्षीय शैतान वीरेश यादव को फांसी के फंदे तक महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री केशव देव मौर्य जी ही पहुंचाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिला सकते हैं, बाकी तो सभी नेता मुंह में दही जमाकर बैठे हुए हैं, उन्हें केवल वोट चाहिए बड़े-बड़े पद चाहिए, समाज के साथ अन्याय होने पर महान दल के मुखिया के अलावा कोई भी नेता एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं होता है।"

INDC Network Poster

इस घटना को लेकर आप क्या सोचते है ? हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !