फर्रुखाबाद में सपा की साइकिल यात्रा, समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा: फर्रुखाबाद से खुदागंज तक दो दिवसीय यात्रा।

समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा आयोजित दो दिवसीय समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा 14 जून 2024 को कम्पिल नगरी से प्रारंभ होकर 15 जून 2024 को खुदागंज में समापन होगी। इस यात्रा का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और जनता को जागरूक करना है। यात्रा का मार्ग विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा, जिसमें कार्यकर्ता और नेता विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। सभी इच्छुक साथी यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने में सहयोग दें।

Jun 13, 2024 - 18:01
May 18, 2025 - 21:54
 0
फर्रुखाबाद में सपा की साइकिल यात्रा, समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा: फर्रुखाबाद से खुदागंज तक दो दिवसीय यात्रा।

उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा निकली जाएगी समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद ने INDC Network को निन्मलिखित जानकारी दी है कि :-

Advertisement Banner

यूपी की फर्रुखाबाद लोकसभा से सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य समेत फर्रुखाबाद सपा जिला अध्यक्ष एवं सपा कार्यकर्त्ता एवं समर्थक भी इस साइकिल रैली में शामिल होंगे 

INDC Network Poster

समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा (दो दिवसीय)

जनपद: फर्रुखाबाद

यात्रा विवरण:

  • प्रारंभ स्थान: कम्पिल नगरी
  • समाप्ति स्थान: खुदागंज
  • तिथियाँ: 14 जून 2024 (शुक्रवार) और 15 जून 2024 (शनिवार)
  • समय: यात्रा प्रारंभ प्रातः 8:00 बजे

रूट मैप:

14 जून 2024 (शुक्रवार):

  • कम्पिल ➡️ कायमगंज (बाईपास) ➡️ बरझाला (मध्याह्न विश्राम) ➡️ फैजबाग (पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण) ➡️ हजियांपुर ➡️ उलियापुर ➡️ हाथीपुर ➡️ जसमई दरवाजा ➡️ ढिलावल चौराहा (आर0 पी0 पैलेस में रात्रि प्रवास)

15 जून 2024 (शनिवार):

  • ढिलावल चौराहा ➡️ देवरामपुर ➡️ लाल गेट फब्बारा ➡️ बढ़पुर ➡️ आवास विकास (लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण) ➡️ भोलेपुर ➡️ जेएनवी तिराहा (डा0 अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण) ➡️ फतेहगढ़ चौराहा ➡️ कचहरी मार्ग ➡️ याकूतगंज ➡️ भोजपुर ➡️ कमालगंज ➡️ रजीपुर ➡️ खुदागंज (यात्रा समापन)

नोट:

समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के साहसी, बहादुर और इच्छुक साथियों से अनुरोध है कि वे अपना नाम निम्न नंबरों पर पंजीकृत कराएँ:

  • 6386893946
  • 9335664671

पंजीकृत यात्रियों के अतिरिक्त, जो साथी स्वेच्छा से यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे उपरोक्त निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार शामिल हो सकते हैं। पंजीकृत साइकिल यात्री यात्रा समापन तक अपनी सहभागिता बनाए रखेंगे।

अपील :-

समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के सम्मानित कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं साथियों से अपील है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा में शामिल होकर समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा का उत्साहवर्धन करें।

विशेष अपील :-

सम्मानित साथियों,
आपको सादर अवगत कराना है कि समाजवादी पार्टी जनपद फर्रुखाबाद के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित दो दिवसीय समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा को लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य जी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

  • यात्रा प्रारंभ: 14 जून 2024 (शुक्रवार), प्रातः 8:00 बजे
  • स्थान: मां राजवती देवी इंटर कॉलेज, कम्पिल, फर्रुखाबाद

आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साइकिल यात्रा को अपना आशीर्वाद एवं सहयोग प्रदान करें।

निवेदक:

मन्दीप यादव एडवोकेट
पूर्व जिला महासचिव
एवं समाजवादी साथी, जनपद-फर्रुखाबाद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !