वाहिदपुर में अवैध टोल प्लाजा निर्माण के खिलाफ किसानों का धरना तीन दिनों के लिए रद्द, अब क्या होगा ?

जनपद फर्रुखाबाद के विधानसभा भोजपुर के गांव वाहिदपुर में अवैध टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है, जिसके खिलाफ स्थानीय लोग और भारतीय किसान यूनियन के नेता धरना दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा टोल प्लाजा और सड़क का नक्शा नहीं दिखाने पर स्थानीय लोगों में रोष है। किसान नेता राकेश टिकैत के हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय शिविर के बाद इस विरोध को फिर से तेज करने की योजना बना रहे हैं।

Jun 15, 2024 - 14:03
May 18, 2025 - 21:54
 0
वाहिदपुर में अवैध टोल प्लाजा निर्माण के खिलाफ किसानों का धरना तीन दिनों के लिए रद्द, अब क्या होगा ?

INDC Network : जनपद फर्रुखाबाद के विधानसभा भोजपुर के गांव वाहिदपुर में अवैध टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। तीन थानों की पुलिस और एसडीएम भी वहां लगातार मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा यह निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है, और जब स्थानीय लोग टोल प्लाजा और सड़क का नक्शा मांगते हैं, तो उन्हें यह दिखाने से इंकार कर दिया जाता है। विभिन्न बहानों से जनता को नक्शा नहीं दिखाया जा रहा है।

Advertisement Banner

इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के नेता स्थानीय लोगों की मदद के लिए वहां पहुंचे हैं। भारतीय किसान यूनियन के फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, किसान नेता अजय कटियार, कमलेश शाक्य और विजय शाक्य समेत कई अन्य लोग प्रशासन के विरोध में धरना दे रहे हैं। बावजूद इसके, प्रशासन अपनी बात पर अड़ा हुआ है और टोल प्लाजा का निर्माण कार्य लगातार जारी है।

INDC Network Poster

किसान नेताओं का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने हरिद्वार में एक राष्ट्रीय शिविर का आयोजन किया है। वे वहां जाना चाहते हैं, और तीन दिन के बाद यह आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि वे प्रशासन को अवैध तरीके से आबादी वाले इलाके में टोल प्लाजा का निर्माण नहीं करने देंगे।

किसान नेताओं ने स्थानीय लोगों से कहा है कि यह आपका अपमान है, क्योंकि डीएम, एसडीएम और फर्रुखाबाद प्रशासन का कोई भी अधिकारी आपकी बात नहीं सुन रहा है। ग्रामवासियों का कहना है कि जब वे डीएम के पास गए थे, तो उन्होंने उनके कागजों को फेंक दिया और उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। फिलहाल, प्रशासन अवैध तरीके से वाहिदपुर में टोल प्लाजा का निर्माण कर रहा है, और किसान नेता तीन दिन के बाद स्थानीय लोगों के साथ अपना आंदोलन या विरोध प्रदर्शन फिर से शुरू करेंगे। यहाँ क्लिक करके मामले की पूरी वीडियो देखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !