फर्रुखाबाद के माझी गांव में भाजपा समर्थक पर सपा समर्थक ने जानलेवा हमला किया।

जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के माझी गांव में 23 जून 2024 को भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह घटना खेत में चारा काटने के दौरान हुई बातचीत के बाद शुरू हुई, जिसमें विंकल यादव ने सुनील कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला किया और महेंद्र यादव ने लाठी-डंडों से सुनील को पीटा। सुनील कुमार ने थाना प्रभारी से इलाज की गुहार लगाई है और तीन दिनों से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Jun 25, 2024 - 20:51
May 18, 2025 - 22:02
 0
फर्रुखाबाद के माझी गांव में भाजपा समर्थक पर सपा समर्थक ने जानलेवा हमला किया।

INDC Network : फर्रुखाबाद : जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के माझी गांव में भाजपा और सपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जो इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे की जान लेने तक तैयार हो गए। यह घटना 23 जून 2024 को करीब 3:00 बजे हुई। भावनगला के निवासी महेंद्र और विंकल यादव (पुत्र जगदीश यादव) के बीच खेत में चारा काटने को लेकर बातचीत हो रही थी।

Advertisement Banner

विंकल यादव ने महेंद्र को आरोप लगाया कि उसने भाजपा को वोट नहीं दिया और धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद, विंकल यादव ने सुनील कुमार (सफाई कर्मचारी) पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में कुल्हाड़ी सुनील के हाथ में लगी और महेंद्र यादव ने लाठी-डंडों से सुनील को बुरी तरह पीटा, जिससे सुनील के शरीर में गंभीर चोटें आईं।

INDC Network Poster

सुनील कुमार ने थाना प्रभारी जहानगंज से निवेदन किया है कि उसका इलाज करवाया जाए। सुनील कुमार का कहना है कि वह तीन दिनों से पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने जा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यह पूरा मामला थाना जहानगंज का है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !