लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित सांसदों को सख्त आदेश दिया। क्या बोले अखिलेश ?

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी और देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नव निर्वाचित सांसदों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश देते हुए कहा कि उप्र का जनादेश नयी उम्मीदों और अपेक्षाओं का है, जिसे सभी सांसदों को पूर्ण निष्ठा से निभाना होगा। अखिलेश यादव ने 'इंडिया गठबंधन' के समस्त सांसदों को बधाई दी और उनसे जनसेवा व सामाजिक न्याय के मिशन के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने भाजपा के प्रशासनिक घपलों के चलते हारे हुए प्रत्याशियों को भी सम्मानित करते हुए 'सम्मांसद' की उपाधि दी।

Jun 7, 2024 - 18:05
Sep 28, 2024 - 17:22
 0
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित सांसदों को सख्त आदेश दिया। क्या बोले अखिलेश ?

INDC Network : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी और देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने नव निर्वाचित सांसदों को कड़ा आदेश दिया है। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि "उप्र का संदेश हम सबसे नयी उम्मीदों और नयी अपेक्षाओं का जनादेश है। इस जनादेश को हम एक नये दायित्व के रूप में स्वीकार करते हैं। ‘इंडिया गठबंधन’ के सभी सासंद अपने कर्तव्य को बख़ूबी निभाएंगे, जनता हमारी प्राथमिकता है और सदैव रहेगी। ज़िम्मेदारी के इस नये अहसास के साथ उप्र के इंडिया गठबंधन के समस्त ‘मत निर्वाचित’-नव निर्वाचित सांसदों को बधाई और जनसेवा व सामाजिक न्याय के मिशन के संकल्प के साथ पीडीए परिवार को और भी मज़बूत करके संविधान-लोकतंत्र-आरक्षण की रक्षा-सुरक्षा के लिए निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए अनंत शुभकामनाएँ!  सदैव याद रखें हर शोषित, पीड़ित, वंचित की सेवा ही हम सबका सर्वप्रथम कर्तव्य है।

हम मानते हैं कि हमारे जो भी प्रत्याशी भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से जीत दर्ज नहीं कर पाए, दरअसल वो सब भी जीते हुए ही हैं। भाजपा को जो भी वोट मिला है उसका आधार जनता के वोट नहीं, बल्कि उनका प्रशासनिक तंत्र और उनके घपलेबाजी है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनता ने ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशियों को भरपूर समर्थन और सम्मान दिया है। इसीलिए ऐसे सभी जुझारू प्रत्याशियों को हम जनता के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में, किसी भी अन्य सांसद के बराबर मानते हुए, जनता द्वारा मत के रूप में उनको दिये गये सम्मान का मान करते हुए, आज से ‘सम्मांसद’ की जन-उपाधि से सुशोभित मानते हैं। आनेवाला समय उनका ही होगा। समस्त ‘मन निर्वाचित’-नव निर्वाचित सम्मांसदों को भी बधाई! इन समस्त मन-निर्वाचित सम्मांसदों को भी जनता से जुड़े रहने और हर शोषित, पीड़ित, वंचित की सेवा में लगे रहने के लिए अनंत शुभकामनाएँ! और एक बार फिर से उप्र के सभी किसान, मज़दूर, कारीगर, महिला, युवा, व्यापारी-कारोबारी, नौकरीपेशा, सरकारी कर्मचारी-अधिकारी के रूप में समस्त समझदार मतदाताओं को, इन सभी ‘सांसदों’ और ‘सम्मांसदों’ को मत और मन से चुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद-शुक्रिया और हृदय से आभार!!!"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !