गणित में 99 अंक! फर्रुखाबाद की बेटियों ने हाई स्कूल में मचाया टॉपर्स में धमाल
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के महावीर इंटर कॉलेज, नगला खैरबंद में हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। गणित विषय में 90 से अधिक अंक प्राप्त कर टॉपर्स ने पूरे क्षेत्र में चर्चा बटोरी है। विद्यालय के अध्यापक अमन कुशवाहा और प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित टेस्ट और समर्पित शिक्षण पद्धति को दिया है।

INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : महावीर इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में हाई स्कूल के नतीजों ने मचाया तहलका
महावीर इंटर कॉलेज, नगला खैरबंद के हाई स्कूल के परिणामों ने पूरे जिले में सराहना बटोरी है। विशेषकर गणित विषय में छात्रों ने 95 से अधिक अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से असंभव कुछ नहीं।
अध्यापक अमन कुशवाहा का मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी
विद्यालय में गणित विषय के अध्यापक अमन कुशवाहा (संचालक द सम्राट एकेडमी) ने बताया कि बच्चों की मेहनत और निरंतर टेस्ट की श्रृंखला ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया। उन्होंने बताया कि “मैंने पढ़ाया और बच्चों ने दिल से पढ़ा।” नियमित टेस्ट, अतिरिक्त किताबों और समर्पण के साथ पढ़ाई का ही यह नतीजा है कि अधिकतर बच्चों ने गणित में 95+ अंक अर्जित किए।
}
(महावीर इंटर कॉलेज के अध्यापक अमन कुशवाहा हाईस्कूल की कालेज टॉपर छात्रा संध्या राठौर के साथ)
(महावीर इंटर कॉलेज के अध्यापक अमन कुशवाहा हाईस्कूल की कालेज टॉपर के साथ)
विद्यालय मैनेजर नरेंद्र शाक्य ने दी बधाई
विद्यालय के मैनेजर और जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य ने सभी टॉपर और उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “इन बच्चों ने अपने माता-पिता और अध्यापकों दोनों का नाम रोशन किया है।”
(महावीर इंटर कॉलेज के मैनेजर और अध्यापक कालेज हाईस्कूल टॉपर के साथ)
टॉपर्स की सूची और उनके शानदार अंक
स्थान | नाम | पिता का नाम | माता का नाम | ग्राम | गणित अंक | कुल प्रतिशत |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | संध्या राठौर | पंकज राठौर | रानी | ढिलावल | 99 | 88.3% |
2 | कृष्णा | डॉ. विमलेश कुमार | डॉ. रेनू | नगला खैरबंद | 98 | 87% |
3 | आर्यन कुशवाहा | अवनीश कुशवाहा | - | वाहिदपुर | 99 | 84% |
4 | वीर प्रताप | संदीप सिंह | अंजू | ढिलावल | 90 | 80% |
बच्चों का सपना – बनना है इंजीनियर
इन होनहार विद्यार्थियों ने बताया कि उनका सपना है B.Tech करके इंजीनियर बनना। वे अब इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।
What's Your Reaction?






