पंचायत घर से शुरू हुआ विवाद: अधिकारियों के सामने लाठी-डंडों की बरसात!
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के बालीपट्टी रानी गांव में मनरेगा भ्रष्टाचार की जांच के दौरान अधिकारियों के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से शुरू हुई यह झड़प इतनी भयावह थी कि अधिकारी अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए।

INDC Network : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार की जांच के दौरान मची भगदड़
भ्रष्टाचार की शिकायत पर पहुंचे अधिकारी

फर्रुखाबाद जिले के ब्लॉक राजेपुर के ग्राम पंचायत बालीपट्टी रानी में मनरेगा के तहत हुए कच्चे और पक्के कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। शिकायत पर उपायुक्त ग्राम विकास विभाग महेंद्र कुमार, डीसी मनरेगा रंजीत कुमार और खंड विकास अधिकारी सुनील जायसवाल गांव पहुंचे।
पंचायत घर में बढ़ा विवाद
जांच के बाद अधिकारियों ने पंचायत घर में दोनों पक्षों को बुलाया। यहां सुनवाई के दौरान आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए। बात गाली-गलौज तक पहुंची और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया।
अधिकारियों के सामने महाभारत
पंचायत घर में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद हाथापाई में बदल गया। लाठी-डंडों की बरसात होने लगी। हिंसक झड़प को देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। स्थिति बेकाबू होते देख उन्होंने तुरंत जांच को बीच में छोड़ दिया और अपनी जान बचाकर मौके से भागे।
पुलिस कार्रवाई और जांच का भविष्य
मामला थाना अमृतपुर क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद भ्रष्टाचार की जांच अधूरी रह गई।
What's Your Reaction?






