फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के मुकेश राजपूत की जीत, सपा ने लगाया धांधली का आरोप, कैसे जीते मुकेश राजपूत ..?

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत और सपा के प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के बीच कड़ी टक्कर थी। 4 जून 2024 को आए चुनाव परिणामों में मुकेश राजपूत को विजेता घोषित किया गया। समाजवादी पार्टी ने प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाया है, जिसमें कहा गया कि 10 EVM में गड़बड़ी हुई और वीवी पैड के साथ छेड़छाड़ की गई। डॉ. नवल किशोर ने दावा किया कि मतगणना के 21 राउंड तक सब सही चल रहा था, लेकिन 22वें राउंड में धांधली शुरू हो गई। सपा के विरोध करने पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।

Jun 5, 2024 - 11:36
Sep 28, 2024 - 15:43
 2
फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के मुकेश राजपूत की जीत, सपा ने लगाया धांधली का आरोप, कैसे जीते मुकेश राजपूत ..?

INDC Network : फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर दो प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर थी। जिसमें से एक नाम 10 साल से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत का था और दूसरे डॉक्टर नवल किशोर शाक्य जो  कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। 4 जून 2024 को जब चुनावी परिणाम आया,तो उसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राजपूत को विजेता घोषित कर दिया गया। हालांकि इस पर समाजवादी पार्टी ने जिला प्रशासन फर्रुखाबाद और जिला निर्वाचन अधिकारी फर्रुखाबाद के ऊपर आरोप लगाया है कि जबरदस्ती भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत को जिताया गया है। जिसमें प्रशासन ने पूरा पूरा सपोर्ट किया है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के साथ मिला हुआ था। खबर तो यह भी है कि 10 EVM में भी गड़बड़ निकली थी जिसके बाद वीवी पैड के साथ गड़बड़ी की गई थी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा है कि 21 वे राउंड तक मतगणना सही से चल रही थी। लेकिन जब 21वें राउंड के बाद 22वां राउंड आया तो गड़बड़ी करने की तैयारी होने लगी। नवल किशोर शाक्य बोले जिला प्रशासन देखता रहा और जब रात का समय होने लगा तो लाइट भी काटी गई मतगणना स्थल पर बिजली काट दी गई, और धांधली की गई डॉक्टर नवल किशोर बोले कि मेरी जीत लगभग 7 या 8000 वोटो से हो रही थी। लेकिन जब इस बात का एहसास भारतीय जनता पार्टी को होने लगा कि उनकी हार हो रही है, तो उन्होंने मतगणना स्थल पर खूब गड़बड़ी की और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि फर्रुखाबाद में गड़बड़ी के समय जब कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन पर लाठी चार्ज किया गया। दो-तीन लोगों के हाथ भी टूटे हैं, सर में भी चोट आई है इसके बावजूद आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। समाजवादी पार्टी के लोगों ने कहा कि मेरे ऊपर बहुत ज्यादा अत्याचार किया गया है। इस लोकसभा सीट को डॉक्टर नवल किशोर से जबरदस्ती छिन गया है जबकि डॉक्टर नवल किशोर शाक्य सांसद बन चुके थे। लेकिन 21 वे राउंड के बाद से गड़बड़ी करनी चालू कर दी गई और समाजवादी पार्टी ने बताया कि इस तरह से मुकेश राजपूत जो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी थे उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !