हाथरस घटना में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 लोगों की मौत हुई

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। भगदड़ के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस ने बताया कि मृतकों में 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक व्यक्ति शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

Jul 2, 2024 - 17:39
May 18, 2025 - 22:05
 0
हाथरस घटना में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 27 लोगों की मौत हुई

INDC Network : हाथरस (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को एक बड़ी घटना घटित हुई। भोले बाबा के सत्संग में अचानक भगदड़ मच गई, जिससे वहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग घायल हो गए। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार, 27 शव एटा जिले के पोस्टमार्टम गृह में पहुंचे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए घायलों को भेजा जा रहा है।

Advertisement Banner

हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी भीड़ जमा हो गई। एक तरफ शव लाए जा रहे थे तो दूसरी तरफ परिजन पहुंच रहे थे। शवों के पास बैठे परिजनों का विलाप सुन हर किसी का दिल पसीज रहा था। खबर अपडेट किए जाने तक 27 शव एटा पोस्टमार्टम गृह में लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है।

INDC Network Poster

यह हादसा उस समय हुआ जब हाथरस जिले में भगवान शिव का सत्संग चल रहा था। अचानक किसी वजह से भगदड़ मच गई, जिससे कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि अब तक कुल 27 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक व्यक्ति शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस घटना पर शोक जताया और कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और भगवान उन आत्माओं को शांति प्रदान करें। एटा के सीएमओ ने बताया कि अब तक 27 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और यह संख्या और बढ़ सकती है।

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है, "जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में लक्ष्मी नारायण चौधरी और संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को भी घटनास्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया है। एडीजी, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !