लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की दिल्ली बैठक में खड़गे ने BJP पर साधा निशाना, INDIA गठबंधन की सराहना की।

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम दौर में दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की संसदीय बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP पर निशाना साधा और INDIA गठबंधन के सहयोगियों की सराहना की। खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सामूहिक प्रयासों से पार्टी को सफलता मिली है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया और BJP की विभाजनकारी राजनीति की आलोचना की।

Jun 8, 2024 - 21:29
Sep 28, 2024 - 17:21
 0
लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की दिल्ली बैठक में खड़गे ने BJP पर साधा निशाना, INDIA गठबंधन की सराहना की।

INDC Network : लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी दौर के दौरान कांग्रेस की दिल्ली में संसदीय बैठक हुई जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई सारी बातें कहीं जिससे भाजपा नेता सुनने के बाद काफी नाराज हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसदीय बैठक के दौरान दिल्ली में कहा कि "मैं INDIA गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी खास तौर पर करना चाहूंगा। विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया। एक स्वर में साथ रहे। INDIA गठबंधन के साथियों के साथ हम संसद और संसद के बाहर एकजुट होकर काम करेंगे। मैं कांग्रेस के अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने एक टीम की तरह काम किया। ये हमारे सामूहिक प्रयासों का ही असर था कि देश भर में हमारे कार्यकर्ता साथियों ने एक नयी उमंग और जोश के साथ काम किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें यह बात हमेशा याद रखनी है कि परिश्रम और संकल्प से हम बड़े से बड़े विरोधी को मात दे सकते है। राहुल जी के नेतृत्व में दो साल पहले 4 हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है। जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिली। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया। जनता ने हम में विश्वास व्यक्त कर के तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने BJP के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !