डॉ. नवल किशोर शाक्य की हार पर क्या बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, देखिये पूरी खबर ....

फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के नतीजे पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राजपूत की जीत पर प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी पर आरोप लगाए हैं। शाक्य का कहना है कि उनकी जीत को भाजपा और प्रशासन ने मिलकर रोक दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए यूपी में सपा प्रत्याशियों के साथ धांधली के आरोप लगाए हैं। फर्रुखाबाद में वोटों की गिनती के दौरान अंतिम चरण में बिजली काटने और गड़बड़ी की घटनाओं की बात कही गई है।

Jun 6, 2024 - 17:12
Sep 28, 2024 - 17:22
 0
डॉ. नवल किशोर शाक्य की हार पर क्या बोले सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, देखिये पूरी खबर ....

INDC Network : फर्रुखाबाद लोकसभा सीट का मामला पूरे प्रदेश में गूंजा। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर डॉक्टर नवल किशोर शाक्य समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राजपूत थे। मुकेश राजपूत को फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से विजेता घोषित कर दिया गया। लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य ने प्रशासन और जिला निर्वाचन अधिकारी और डी एम पर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ प्रशासन मिल रहा और भारतीय जनता पार्टी को जीत दर्ज कराने में प्रशासन का पूरा हाथ रहा। क्योंकि डॉक्टर नवल किशोर शाक्य बोले कि मेरी जीत 7 या 8000 वोटो से होने वाली थी। लेकिन जब इस बात का एहसास भाजपा को होने लगा तो प्रशासन भी भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल गया। ऐसा डॉक्टर नवल किशोर शाक्य का कहना है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली में ए एन आई मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे यूपी में अलग-अलग जगह पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को हारने की कोशिश की गई और हराया भी गया। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में अपना परचम लहराया। अखिलेश यादव बोले फर्रुखाबाद में डी एम और प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल रहा। मतगणना के समय आखिरी चरणों में लाइट काट दी गई और गड़बड़ी की गई। जिसमें सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को हरा दिया गया और इस तरह से नवल किशोर शाक्य की हार हुई और भारतीय जनता पार्टी और जिला प्रशासन की जीत हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INDC News Desk INDC Network भरोसेमंद भारतीय समाचार पोर्टल है, जो 3 वर्षों से सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रदान कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म राजनीति, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल जैसे विषयों के साथ स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को कवर करता है। हमारी अनुभवी टीम हर खबर को जमीनी स्तर पर कवर करके प्रमाणिकता सुनिश्चित करती है। आधुनिक तकनीक और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से हम पाठकों को इंटरैक्टिव और सुलभ अनुभव प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य न केवल समाचार साझा करना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना है। INDC Network बदलते भारत के साथ !